दोस्तों आज का हमारा टॉपिक है SBI Clerk कैसे बने? SBI Clerk पद के परीक्षा देने के लिए हर साल लाखो स्टूडेंट ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करते है। बैंकिंग सेक्टर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) काफी बड़ा नाम है। इसलिए स्टूडेंट इसमें सिलेक्शन के लिए काफी उत्साहित रहता है।
बैंकिंग सेक्टर की बिकसित होने से रोजगार में बृद्धि हुई है। इस क्षेत्र में युबाओ के लिए कई करियर बिकल्प है। उनमे से क्लर्क पोस्ट काफी पॉपुलर है। इस पोस्ट में SBI Clerk से रिलेटेड बोहोत सी जानकारी देने वाला हु। पोस्ट में आगे मई किस किस बारे में जानकारी दूंगा सबसे पहले वो जान लेते है।
- SBI Clerk का कार्य क्या होता है
- क्या Qualification चाहिए
- Age Limit कितनी होती है
- फॉर्म भरने के लिए कितना परसेंटेज चाहिए
- एग्जाम के कितने स्टेज होते है
- इसका सिलेबस क्या है
- इसमें सैलरी कितनी मिलती है
- इसके लिए तयारी कैसे की जाये
तोह दोस्तों इन सभी पॉइंट्स पे इस आर्टिकल में डिटेल से चर्चा करूँगा। आपसे निबेदन है आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए।
SBI Clerk का कार्य क्या होता है
दोस्तों सबसे पहले जानिए State Bank of India जूनियर एसोसिएट पोस्ट के लिए एग्जाम करवाती है। फिर देश भर की ब्रांच में क्लर्क के कार्य के लिए recruit करती है मतलब भर्ती करती है। दोस्तों बैंक क्लर्क का कार्य ब्रांच के काउंटर पे बैठकर कस्टमर द्वारा दिए गए काम को करना होता है। जिसमे कस्टमर का cash deposit करना, उनका cash withdraw करना ,पासबुक पे एंट्री करना, RTGS -NEFT करना , साथ ही चेक जमा करना आदिकार्य होता है।
दोस्तों SBI Clerk बनने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करना होगा। एक बात बता दू की आप बैंक क्लर्क दो तरह से बन सकते है। एक है IBPS Exam की द्वारा और दूसरा SBI Exam के द्वारा।
क्या Qualification चाहिए
दोस्तों SBI Clerk बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। आप जिस यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएट होंगे उसका भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
फॉर्म अप्लाई के लिए किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन कम्पलीट होनी चाहिए। ध्यान रखिये साइंस ,कॉमर्स या आर्ट्स के किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट है तोह आप बैंक क्लर्क का फॉर्म भर ने के लिए Eligible है।
अगर आप ग्रेजुएशन last year या last सेमिस्टर के स्टूडेंट है फिर भी आप SBI clerk का एग्जाम दे सकते है। लेकिन आपको ये ध्यान रखना होगा की जब आप क्वालीफाई कर जाते है तब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक़्त आपको अपनी ग्रेजुएशन की सेर्टिफिकेट को उस वक़्त प्रेजेंट करना होगा। अगर आप प्रेजेंट नहीं कर पाते है तोह आपको डिसक्वालिफाई कर दिया जायेगा।
दोस्तों SBI Clerk बनने के लिए कंप्यूटर का नोलेज होना जरुरी है। कियुकी इसका सारा कार्य कंप्यूटर पर करना होता है। इसलिए कंप्यूटर का फुल नॉलेज आपको होना चाहिए। तभी आप स्मूथली काम कर पाएंगे।
Age Limit कितनी होती है
दोस्तों SBI Clerk के लिए उम्र सीमा की बात करू तोह मिनिमम requirement है 20 -28 बर्ष। इसके अलाबा रिज़र्व केटेगरी के लिए age में छूट राखी गयी है जिसमे OBC को 3 साल की और SC /ST को 5 साल की छूट, PWD को 10 साल की छूट और जो डाइवोर्स महिलाय है उनके लिए 7 साल की छूट दी गयी है।
फॉर्म भरने के लिए कितना परसेंटेज चाहिए
दोस्तों इसका फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपका सिर्फ ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। चाहे आपका 60 % हो या 45 % हो SBI Clerk का फॉर्म अप्लाई कर सकते है।
एग्जाम के कितने स्टेज होते है
दोस्तों इस एग्जाम के दो स्टेज होते है, एक है Prelims Exam और दूसरा Mains Exam . इसमें इंटरव्यू नहीं होता है। Prelims Exam पास करने के लिए एक सिक्योर मार्क्स लाने होते है तभी आप Mains Exam में बैठ पाएंगे। ध्यान रखिये दोनों एग्जाम ऑनलाइन मोड में होते है।
इसका सिलेबस क्या है
दोस्तों एग्जाम पास होने के लिए पूरा सिलेबस आपको पता होना चाहिए। पहले ही मैंने बताया था के क्लर्क का एग्जाम दो स्टेज में होता है Prelims Exam और Mains Exam. दोनों का सिलेबस अलग अलग है। पहले देख लेते है Prelims Exam का सिलेबस-
Prelims Exam Syllabus
इसमें 3 सब्जेक्ट से प्रश्ना पूछे जाते है। इंग्लिश के 30 नंबर , गणित से 35 नंबर और रीजनिंग से 35 नंबर। टोटल 100 प्रश्ना होते है और ये एग्जाम 100 मार्क्स के होते है और समय मिलता है आपको 1 घंटा। ध्यान देने बात है की इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है। दोस्तों जब आप Prelims Exam पास कर जाते है उसके कुछ ही दिनों में आपको Mains Exam देने होंगे।
Name of Test | No. of Questions | Max. Marks | Duration |
English language | 30 | 30 | 20 min |
Numerical Ability | 35 | 35 | 20 min |
Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 min |
Mains Exam Syllabus
इस एग्जाम में 4 सब्जेक्ट से प्रश्ना पूछे जाते है। General Financial Awareness के 50 नंबर, इंग्लिश से 40 नंबर ,गणित से 50 नंबर ,रीजनिंग और कंप्यूटर से 60 नंबर। इसमें टोटल 190 प्रश्ना होते है और ये एग्जाम 200 मार्क्स के होते है और समय मिलता है आपको 2 घंटा 40 मिनिट। दोस्तों दोनों एग्जाम आप हिंदी या इंग्लिश में से किसी भी लैंगुएज में दे सकते है। एग्जाम देने समय आपको कंप्यूटर पर लैंगुएज सेलेक्ट कर लेना पड़ेगा। साथ ही जान लीजिये के इस एग्जाम में इंटरव्यू नहीं होता है।
Name of Test | No. of Questions | Max. Marks | Duration |
General/Financial Awareness | 50 | 50 | 35 min |
General English | 40 | 40 | 35 min |
Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 45 min |
Reasoning Ability & Computer Aptitude | 50 | 60 | 45 min |
इसमें सैलरी कितनी मिलती है
दोस्तों एक SBI Clerk की सैलरी की बात की जाये तोह 17,900 से 47,920 रूपए होती है। साथ में कई तरह की भत्ता मिलते है। वही बात करे स्टार्टिंग बेसिक पे की तोह इसमें 19900 रूपए होते है।
Official Website
official website की बात की जाये तोह निचे दिए गए दोनों वेबसाइट पर विजिट करके आप इसके फॉर्म को अप्लाई कर सकते है और इससे रिलेटेड आप इनफार्मेशन ले सकते है। बैंकिंग से रिलेटेड इनफार्मेशन भी आपको यहाँ पर मिल जायेगा।
इसके लिए तयारी कैसे की जाये
- दोस्तों इसकी तयारी के लिए सबसे पहले आपको सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को पूरा समझना होगा। उसके बाद सब्जेक्ट के अनुसार प्रिपरेशन करना होगा।
- किसी भी एग्जाम की तयारी के लिए प्लान बनाना पड़ता है। ठीक उसी तरह आपको सभी सब्जेक्ट का टाइम टेबल तैयार करके पढ़ाई करने होगी।
- आप जिस सब्जेक्ट पे कमज़ोर है आपको उस सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इसमें सबसे इम्पोर्टेन्ट बात की पिछले साल की सैंपल पेपर और पिछले साल की प्रश्ना पत्र को solve कीजिये , साथ ही डेली 1 से 2 सेट solve करने होंगे ठीक एग्जामिनेशन की तरह। तभी आप एग्जाम में सक्सेस हो पाएंगे।
- करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने के लिए नियमित रूप से आपको समाचार पत्र और पत्रिकाय पढ़ने होंगे।
- टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करने के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट आपको जरूर देना पड़ेगा।
Final Words
दोस्तों ये था SBI Clerk कैसे बने? का पूरा जानकारी। उम्मीद है की ये आर्टिकल आपको पसंद आयी होगी। दोस्तों के साथ ये आर्टिकल जरूर शेयर कीजिये ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके।